UPSSSC PET Lekhpal Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) उन उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण भर्ती जो लेखपाल की है वह आपके लिए ज्यादा जरूरी है और उसमें इस बार कट ऑफ कितना नंबर होने वाली है या आपको पता होना चाहिए क्योंकि लेखपाल भर्ती सबसे ज्यादा प्रचलित भारतीय है जिसमें उम्मीदवार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और बेहतर तैयारी के साथ सिलेक्शन भी लेते हैं इस बार लगभग 8000 पदों के लिए आवेदन होने वाला है ।
जो उत्तर प्रदेश सरकार के तहत विभिन्न ग्रुप B और C पदों, जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, और अन्य पदों पर नौकरी पाने का सपना देखते हैं। लेखपाल भर्ती के लिए PET 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को दो पालियों में हुआ था। इस लेख में हम UPSSSC PET लेखपाल कट ऑफ 2025 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें अपेक्षित कट ऑफ, पिछले वर्षों के रुझान, और इसे प्रभावित करने वाले प्रत्येक बिंदु जो आपकी कट आपको प्रभावित करते हैं वह आपको जानना जरूरी है।
जितना जरूरी है आपको लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करना उतना ही ज्यादा जरूरी होना चाहिए कि क्या आपके upsssc PET 2025 में नंबर ठीक-ठाक है या नहीं नॉर्मलाइजेशन में किसके नंबर बढ़ सकते हैं।
UPSSSC PET लेखपाल कट ऑफ 2025 क्या है?
UPSSSC PET एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, जिसके अंकों के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न ग्रुप B और C पदों की मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। PET के लिए कोई एक जैसा कट ऑफ नहीं होती, बल्कि यह प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग निर्धारित की जाती है।
लेखपाल भर्ती के लिए कट ऑफ उन न्यूनतम अंकों को दर्शाती है, जो उम्मीदवार को अगले चरण, जैसे मुख्य परीक्षा या दस्तावेज सत्यापन, के लिए पास करने के लिए प्राप्त करने होंगे। यह कट ऑफ विभिन्न श्रेणियों (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) और पदों के आधार पर अलग अलग होती है।
UPSSSC PET Lekhpal Cut Off 2025 Expected
UPSSSC PET 2025 की कट ऑफ अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, क्योंकि परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार है। हालांकि, विशेषज्ञों और पिछले रुझानों के आधार पर, सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60-65 अंकों के बीच हो सकती है। अन्य श्रेणियों के लिए यह थोड़ा कम हो सकता है, जैसे ओबीसी के लिए 58-63, एससी के लिए 55-60, और एसटी के लिए 45-50। यह अनुमान परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या, और रिक्तियों की संख्या पर आधारित है।
देखा जाए तो सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट ऑफ होती है लेकिन यहां पर समझने वाली बात है कि इस बार परीक्षा में प्रश्न जनरल पूछे गए थे जिसके कारण उम्मीदवार ने काफी अच्छे तरीके से प्रश्न वह हल किया है और उनके प्राप्तांक के भी अच्छे होने वाले हैं इसलिए कट का आंकड़ा पिछली बार की अपेक्षा बिल्कुल समान होने वाला है।
लेखपाल भर्ती के लिए पिछले वर्षों की कट ऑफ देखें
पिछले वर्षों की कट ऑफ को समझना उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रतिस्पर्धा के स्तर और तैयारी की दिशा को समझने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, 2022 में लेखपाल भर्ती के लिए PET कट ऑफ निम्नलिखित थी:
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 62.96
- एससी: 61.96
- एसटी: 44.71
- महिला (क्षैतिज आरक्षण): 49.84
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक: 51.12/49.84/0.91
इन आंकड़ों से पता चलता है कि सामान्य और ओबीसी श्रेणियों में कट ऑफ अपेक्षाकृत अधिक थी, जबकि एसटी और क्षैतिज आरक्षण वाली श्रेणियों में यह कम थी।
लेखपाल कट ऑफ को प्रभावित करने वाले कारक
कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है, जो इस प्रकार हैं:
- उम्मीदवारों की संख्या: अधिक उम्मीदवार होने पर प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे कट ऑफ बढ़ सकती है।
- परीक्षा की कठिनाई: यदि प्रश्नपत्र आसान होता है, तो कट ऑफ अधिक हो सकती है, और कठिन होने पर कम।
- रिक्तियों की संख्या: कम रिक्तियों पर कट ऑफ अधिक होती है, क्योंकि प्रतिस्पर्धा प्रति सीट बढ़ जाती है।
- उम्मीदवारों का प्रदर्शन: यदि अधिक उम्मीदवार उच्च अंक प्राप्त करते हैं, तो कट ऑफ बढ़ सकती है।
UPSSSC PET Lekhpal Cut Off कैसे चेक करें?
UPSSSC PET कट ऑफ 2025 की जांच करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- “रिजल्ट” या “नोटिफिकेशन” सेक्शन में जाएं।
- “UPSSSC PET कट ऑफ 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF फॉर्मेट में कट ऑफ डाउनलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार जांच करें।
- भविष्य के लिए PDF को सहेजें।